फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor: 'नायक' की रिलीज के 24 साल हुए पूरे, पहले यह फिल्म शाहरुख खान-आमिर को हुई थी ऑफर

Sun, 07 Sep 2025 03:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nayak Turns 24: फिल्म ‘नायक’ की रिलीज के आज पूरे 24 साल हो चुके हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तसवीरें शेयर कीं और साथ ही फिल्म को लेकर कई खुलासे किए।
विज्ञापन
अनिल कपूर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

7 सितंबर 2001 को रिलीज हुई अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की फिल्म ‘नायक: द रियल हीरो’ की रिलीज को आज पूरे 24 साल हो गए हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पहले शाहरुख खान और आमिर खान को ऑफर की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

अनिल कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट
अनिल ने अपने पोस्ट में फिल्म की तस्वीरें और 2001 के ऑडियो रिलीज इवेंट की यादें साझा कीं, जिसमें शाहरुख खान और संगीतकार एआर रहमान भी नजर आए। उन्होंने लिखा, 'कुछ किरदार आपको परिभाषित करते हैं, नायक उनमें से एक है। यह फिल्म पहले आमिर और शाहरुख को ऑफर हुई थी, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह किरदार जीना है। मैं निर्देशक शंकर का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया। शाहरुख ने कहा था, ‘यह किरदार अनिल के लिए ही था।’ ये पल हमेशा याद रहेंगे। #24YearsOfNayak” वहीं अनिल की इस पोस्ट पर ताहिरा कश्यप, सिद्धांत चतुर्वेदी और सैयामी ने फायर इमोजी शेयर किए हैं। 
विज्ञापन

‘नायक’ की कहानी
‘नायक’ 1999 की तमिल फिल्म ‘मुधलवन’ का रीमेक है।  इस फिल्म में अनिल कपूर ने शिवाजी राव का किरदार निभाया है। यह कहानी शिवाजी राव (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द है, जो एक टीवी कैमरामैन और बाद में न्यूज प्रेजेंटर बनता है। उसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। इस दौरान वह भ्रष्टाचार और राजनीति की कमियों को उजागर करता है और लोगों को जवाबदेही मांगने के लिए प्रेरित करता है। यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है और अनिल कपूर के किरदार को खूब सराहा गया।

यह भी पढ़ें: Shikhar Pahariya: जान्हवी कपूर के प्रेमी शिखर पहाड़िया ने लालबागचा राजा को दी विदाई, लिखा भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें