फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी आरती के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, फैंस ने लुटाया प्यार; देखें वायरल वीडियो

Fri, 03 Jul 2026 10:26 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सुनील ग्रोवर उनकी पत्नी आरती ग्रोवर को सार्वजनिक तौर पर एक साथ कम ही देखा गया है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर और आरती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर को हाल ही में उनकी पत्नी आरती ग्रोवर के साथ मुंबई में देखा गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते नजर आए। आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखने वाले इस कपल को कैमरे के सामने देखकर फैंस काफी खुश हैं।

विज्ञापन

सिंपल और खूबसूरत लुक
सुनील ग्रोवर और उनकी पत्नी आरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरती और सुनील का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यह कपल कितना सीधा-साधा और खूबसूरत है।




इस दौरान सुनील ग्रोवर ने सफेद टी-शर्ट, काले रंग का ब्लेजर और ढीली-ढाली ब्लू कार्गो पैंट पहनी हुई है, जबकि आरती ग्रोवर ने धारीदार फुल-स्लीव टॉप और काली ढीली पैंट पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने एक सिंपल बैग कैरी किया था।

कौन हैं आरती ग्रोवर?
आरती पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने खुद अपने दो-मंजिला मुंबई वाले घर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। सुनील ग्रोवर भी अपनी पत्नी के इस हुनर की जमकर तारीफ करते हैं। आरती का मानना है कि घर ऐसा होना चाहिए, जो दिल को सुकूंन दे, न कि सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए हो।
विज्ञापन

सुनील और आरती की शादी
सुनील और आरती की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनका 'मोहन' नाम का एक बेटा भी है। दोनों अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करते हैं। सुनील ग्रोवर को हाल ही में नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखा गया।

यह भी पढ़ें: रवीना टंडन ने बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की घटती भूमिका का उठाया मुद्दा, श्रीदेवी और जूही को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें