बॉबी का पोस्ट
बॉबी देओल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई फिल्मों और सीरीज का एक शानदार कोलाज शेयर किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने फिल्म 'एनिमल' में अपने लुक से की। इस शानदार कोलाज के साथ बॉबी ने कैप्शन में लिखा, 'स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर 30 वर्षों की अनेक भावनाएं... आपके प्यार ने सभी को सार्थक बना दिया। वह आग अभी भी जल रही है और मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं।'
बॉबी को सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
बॉबी देओल को सिनेमा में पूरे 30 साल होने पर कई सेलेब्स और फैंस ने भी बधाई दी है। प्रतीक स्मिता पाटिल ने फायर के साथ किंग क्राउन का इमोजी शेयर किया है। वहीं एक्टर सिकंदर खेन ने लिखा, 'बॉबी को ढेर सारी बधाइयां', निर्देशक नीरज शर्मा ने लिखा, 'मेरे हीरो भाई को ढेर सारा प्यार', एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा, 'बधाई हो लॉर्ड बॉबी। यह तो बस शुरुआत है। आपको ढेर सारा प्यार।' वहीं बॉबी के कई फैंस ने भी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: Nafisa Ali: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक सेल्फी, पूजा बेदी से लेकर शबाना आजमी ने लुटाया प्यार
बॉबी का करियर
बॉबी देओल को सिनेमा में काम करते हुए पूरे 30 साल हो गए हैं। उन्होंने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'बरसात' के बाद बॉबी ने 'गुप्त', 'सोल्जर', 'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी' और 'हमराज' जैसी कई सफल फिल्मों और हालिया रिलीज सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब बॉबी फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने विनोद खन्ना को किया याद, साथ ही मनाया 'भूत अंकल' के 19 साल पूरे होने का जश्न
30 साल होने पर बॉबी ने फैंस के साथ मनाया जश्न
आज बॉबी देओल को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 30 साल हो गए हैं। इस खास मौके को बॉबी ने अपने फैंस के साथ जश्न मनाया। इस खुशी के मौके पर बॉबी ने अपने फैंस के बीच केक काटा। बॉबी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।