बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बॉबी डार्लिंग के नाम से फेमस हुई पाखी आजकल अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से बेहद परेशान हैं। सेक्स चेंज करवाकर बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी करने वाली पाखी ने हाल ही में अपने पति रमणीक पर घरेलू हिंसा के साथ कई संगीन आरोप लगाते हुए सरकार से उसके लिए फांसी की मांग की है।
इसी को लेकर अब बॉबी डार्लिंग ने सोशल मीडिया पर अब एक नया फेसबुक पेज लॉन्च किया है जिसका नाम है 'जस्टिस फॉर बॉबी डार्लिंग'। ऐसा करने का उनका मकसद है कि उनका ये केस आसानी से भुलाया ना जा सके।
बॉबी ने अपने पेज पर लिखा है, 'मैं अपने सभी दोस्तों, फैंस, परिवार वालों, एलजीबीटी कम्यूनिटी के लोगों और मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे इस कैंपेन 'जस्टिस फॉर बॉबी डार्लिंग' में मेरा साथ दें और मेरी मदद करें।'
पढ़ें- ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन को छोटी ड्रेस पहनना पड़ा महंगा, फोटोग्राफर्स को नहीं दिया पोज
बॉबी ने आगे लिखा है, 'आप लोग मेरी हिम्मत हैं मुझे उम्मीद है कि अदालत में मेरे साथ न्याय होगा। 12 सितंबर 2017 के मुझे और मेरे पति को सीएडब्लू सेल में मीटिंग के लिए बुलाया गया है।'