फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने बहन को कह दिया इंपल्सिव, जानें क्यों

Sun, 10 Sep 2017 01:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
kangana ranaut rangoon vishal bhardwaj
विज्ञापन
कंगना की हर कंट्रोवर्सी में उनके समर्थन में आ जाती हैं उनकी बहन रंगोली। झट से वो अपने ट्विटर अकाउंट से कंगना के पक्ष में एक जबरदस्त ट्विट कर देती हैं। हाल ही में सोना मोहपात्रा ने जब कंगना के इटरव्यू को लेकर बयान दिया तो रंगोली ने भी एक ट्विट कर उसका जवाब दे दिया। दरअसल सोना ने कहा था कि कंगना का ये इंटरव्यू प्रोफेशनल पीआर कैंपेन का हिस्सा है। इतना ही नहीं कंगना के इस शो को सर्कस तक कह डाला था। 
विज्ञापन


पढ़ें-'रिवॉल्वर रानी' कंगना रनौत ने ऋतिक और करण जौहर की जमकर उड़ाई हंसी

 

कंगना रनौत - फोटो : Self
रंगोली के इन ट्विट्स पर जब सवाल पूछा गया तो क्विन अपनी बहन के पक्ष में उतर आईं। ट्विटर की माइक्रोब्लागिंग साइट पर कमेंट कर कहा, रंगोली इंपल्सिव हैं। कंगना ने कहा उनकी बहन प्रेग्नेंसी की वजह से हार्मोनल हैं, इसका असर ये हुआ है कि वो इंपल्सिव हो गई हैं। उन्होंने कहा रंगोली की प्रेग्नेंसी को लेकर हम बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। इससे पहले उसने बहुत डरावना समय गुजारा है। उसका मिसकैरेज हो गया था। लेकिन अब वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक्साइटेड और हार्मोनल भी है। मैंने उससे ट्विट ने करने के लिए रिक्वेस्ट की है। लेकिन वह वह लगातार ट्विट कर रही है। 
 
विज्ञापन

कंगना रनौत
कंगना ने कहा दरअसल प्रेग्नेंसी की वजह से उसमें हुए हार्मोनल बदलाव की वजह से वो इंपल्सिव हो गईं हैं। शायद वो ये कहना चाह रहीं थीं कि इसी वजह से उन्हें गुस्सा जल्दी आ जाता है। दरअसल रंगोली ने सोना को जवाब देते हुए कहा था कि किसी के इंटरव्यू को सर्कस कहना गलत है। उन्होंने ट्विट कर कहा, 'सोना औरत होने के नाम पर काला धब्बा हैं।' और भी बहुत कुछ भला बुरा कहा था। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें