फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ पाने के लिए बॉबी डार्लिंग ने शुरू किया ये कैपेंन, पति को दिलाना चाहती हैं सजा

Tue, 12 Sep 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
बॉबी डार्लिंग
विज्ञापन
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बॉबी डार्लिंग के नाम से फेमस हुई पाखी आजकल अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से बेहद परेशान हैं। सेक्स चेंज करवाकर बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी करने वाली पाखी ने हाल ही में अपने पति रमणीक पर घरेलू हिंसा के साथ कई संगीन आरोप लगाते हुए सरकार से उसके लिए फांसी की मांग की है। 
विज्ञापन


इसी को लेकर अब बॉबी डार्लिंग ने सोशल मीडिया पर अब एक नया फेसबुक पेज लॉन्च किया है जिसका नाम है 'जस्टिस फॉर बॉबी डार्लिंग'। ऐसा करने का उनका मकसद है कि उनका ये केस आसानी से भुलाया ना जा सके। 

बॉबी ने अपने पेज पर लिखा है, 'मैं अपने सभी दोस्तों, फैंस, परिवार वालों, एलजीबीटी कम्यूनिटी के  लोगों और मीडिया से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे इस कैंपेन 'जस्टिस फॉर बॉबी डार्लिंग' में मेरा साथ दें और मेरी मदद करें।' 
विज्ञापन


पढ़ें- ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन को छोटी ड्रेस पहनना पड़ा महंगा, फोटोग्राफर्स को नहीं दिया पोज

बॉबी ने आगे लिखा है, 'आप लोग मेरी हिम्मत हैं मुझे उम्मीद है कि अदालत में मेरे साथ न्याय होगा। 12 सितंबर 2017 के मुझे और मेरे पति को सीएडब्लू सेल में मीटिंग के लिए बुलाया गया है।' 

 
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बॉबी डार्लिंग
कुछ ही दिनों पहले एक इंटरव्यू में बॉबी ने कहा कि उनके पति रमणीक ने एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की भावनाओं और उसकी मेहनत की कमाई के साथ भी धोखा किया है। जिसके लिए उसे फांसी से कम की सजा नहीं होनी चाहिए। 

बॉबी ने बताया था कि उन्होंने इसकी शिकायत मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान के साथ पीएम मोदी को भी ईमेल भेजकर की है। बॉबी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रमणीक उसे अक्सर ब्लैक मेल करता रहता है कि अगर बॉबी उसकी मर्जी से काम नहीं करेंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाएगा। 

पढ़ें- राजकुमारी की तरह जीती हैं अंबानी की बेटी ईशा, इतनी कम उम्र में संभाल रहीं 4710 करोड़ का साम्राज्य

जिसकी वजह से अप्रैल 2016 में उसे  हार्मोनल मेडिसिन खानी पड़ीं और उसकी हालत खराब हो गई। उन्होंने बताया कि जुलाई में वो एक बार फिर वो नर्मदा अस्पताल में भर्ती हुई थीं । इस बार रमणीक ने उन्हें  बहुत बुरी तरफ पीटा था। जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया और उन्हें लकवे का अटैक पड़ा। जिसकी वजह से वो अब ढंग से बोल नहीं पाती हैं। उनका बायां हाथ और पैर ढंग से काम नहीं करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें