फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण के लिए रानी मुखर्जी को बीएमसी से मिला नोटिस

Sat, 26 Aug 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
रानी मुखर्जी
विज्ञापन
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को बीएमसी ने नोटिस थमाया है। ये नोटिस उनके जुहू स्थित बंगले कृष्णाराम में अवैध तरीके से हो रहे निर्माण के कारण भेजा गया है।
विज्ञापन


रानी को अपने बंगले कृष्णाराम में परिवर्तन कराने के लिए प्रारंभिक प्रमाणपत्र दिया गया था। ये प्रमाणपत्र नवंबर 2015 तक वैध था लेकिन कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रमाणपत्र की समय सीमा खत्म होने के बाद भी बंगले में काम जारी रहा।
विज्ञापन


पढ़ें: अब ऐसी दिखने लगी है 'ब्लैक' की ये बच्ची, सेट पर अमिताभ से पूछ बैठी थी हैरान कर देने वाला सवाल

बीएमसी अधिकारी 30 अगस्त को पुलिस संरक्षण के साथ रानी के बंगले पर जांच के लिए जाएंगे। एक अधिकारी ने मिडडे को बताया, 'के-वॉर्ड ऑफिस को शिकायत मिली है कि बंगले में बीएमसी के बिल्डिंग प्रपोजल डिपार्टमेंट को प्रस्तुत की गई मंजूरी योजनाओं का उल्लंघन कर अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया था। अधिकारी इस मामले में मिलने भी पहुंचे लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें