बीएमसी ने एक 6 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील करने के आरोप में अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बीएमसी का आरोप है कि एक्टर ने बिना किसी की इजाजत के ऐसा किया है। बीएमसी ने कहा है कि सोनू सूद के खिलाफ महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत एक्शन लिया जाना चाहिए।