फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bloody Daddy: यशराज स्टूडियो में हुई 'ब्लडी डैडी' की स्क्रीनिंग, शाहिद और मीरा समेत इन सितारों ने की शिरकत

Thu, 08 Jun 2023 08:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी सिनेमाघरों में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दरअसल फर्जी में शाहिद का अलग अंदाज देखने के बाद लोगों को अब सब्र नहीं हो रहा है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें शाहिद कपूर एक्शन करते और किलर मशीन बने नजर आ रहे थे। खूब-खराबे और ड्रग्स के गैर कानूनी के धंधे के इर्द गिर्द घूमती फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यह फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। इससे पहले यशराज स्टूडियो में ब्लडी डैडी की स्क्रीनिंग रखी गई है, जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे
स्क्रीनिंग की बात करें तो सबसे पहले शुरुआत फिल्म के मुख्य हीरो शाहिद कपूर से करते हैं। इस दौरान शाहिद कपूर कैजुअल वियर में ग्रे पुलोवर में पहुंचे। शाहिद के साथ उनकी पत्नी मीरा भी थीं, जो कि उनके सपोर्ट में थीं। इस दौरान मीरा बहुत ही सिंपल लुक में पहुंचीं थीं। इसके अलवा ब्लडी डैडी की स्क्रीनिंग में मृणाल ठाकुर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, इम्तियाज अली, शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम, अनीस बज्मी और रमेश तौरानी आदि सितारे मौजूद थे।  

इसे भी पढ़ें- 1920 Horrors Of The Heart: तालियों की गड़गड़ाहट से भावुक हुए महेश भट्ट, बोले, ‘मुसीबत में ही मिलता है खजाना’
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सितारे आएंगे नजर 
शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी सिनेमाघरों में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म 9 जून 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। जहां आप इसे फ्री में देख सकेंगे। फिल्म में आपको खूब सारा एक्शन और खून खराबा देखने को मिलेगा। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा, संजय कपूर, डायना पेंटी, रॉनित रॉय और राजीव खंडेलवाल भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें