फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के समर्थन में उतरी फिल्म इंडस्ट्री, 15 मिनट का BLACKOUT

Sun, 26 Nov 2017 04:51 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौतरफा विरोध और जान से मारने की धमकियों के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' पर एक ओर जहां बैन की मांग जोर पकड़ रही है, दूसरी ओर फिल्म इंडस्ट्री इसके समर्थन में उतर आई है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने 'पद्मावती' के सपोर्ट में रविवार को 15 मिनच का ब्लैक आउट किया।
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री का ये प्रदर्शन पूर्व निर्धारित था। शनिवार को फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करके इसकी जानकारी भी दी थी। पंडित ने ट्वीट में लिखा था कि, 'संजय लीला भंसाली और दूसरे  फिल्मकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के लिए फिल्म और टीवी इंडस्ट्री एकजुट हो गई है, ताकि हम जैसी चाहते हैं वैसी फिल्में बना सकें। इस कैंपेन को 'मैं आज़ाद हूं' नाम दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन ने भी कुछ दिन पहले दीपिका पादुकोण को धमकी देने वालों की आलोचना की थी। वहीं, रानी मुखर्जी और बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजित चटर्जी ने भी 'पद्मावती' के ख़िलाफ़ चल रहे आंदोलन को गलत बताया है।

खास बात ये है कि पद्मावती को जहां दूसरी इंडस्ट्रीज के सुपरस्टार्स का साथ मिल रहा है, वहीं हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज खामोश हैं। शत्रुघन सिन्हा तो पूरे मामले में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान की चुप्पी पर सवाल भी उठा चुके हैं। बता दें कि 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। मगर सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें