हिरण शिकार मामले में सलमान खान के खिलाफ कुल 4 केस थे। इन पर 20 साल सुनवाई के दौरान 52 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। आखिर में कांकाणी हिरण शिकार मामले में निचली अदालत ने 5 साल कैद की सजा सुनाई और वह दो दिन में जमानत लेकर बाहर आ गए। काले हिरण शिकार मामले में सलमान पर तीन केस दर्ज हुए, जबकि एक मामला आर्म्स एक्ट के तहत था। अब तक इन सभी मामलों में सलमान ने पुलिस और न्यायिक हिरासत में कुल 20 दिन काटे हैं।
कांकाणी हिरण शिकार मामले में निचली अदालत ने 5 साल कैद की सजा दी। 5 अप्रैल को जेल गए। 7 अप्रैल को बाहर आए।
सेशन कोर्ट ने सजा की पुष्टि की। 26 से 31 अगस्त 2007 तक सलमान खान जेल में रहे।
घोड़ा फार्म मामले में 10 अप्रैल 2006 को निचली अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई। 15 अप्रैल तक जेल में रहे।
वन विभाग ने 12 अक्तूबर 1998 को हिरासत में लिया था। 17 अक्तूबर तक जेल में रहे।