फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री ने दर्ज कराया रेप केस, मुंबई का कारोबारी हुआ गिरफ्तार

Tue, 27 Mar 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरे जमाने की लिजेंड्री एक्ट्रेस जीनत अमान ने एक व्यापारी पर रेप का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जीनत ने एक महीने पहले भी इस कारोबारी पर पीछा करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया था। उस समय मुंबई पुलिस ने इस कारोबारी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने का केस भी दर्ज किया था।
  पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया था, मुंबई का बिजनेसमैन सरफराज उर्फ अमन खन्ना (38) जीनत अमान का कई दिनों से पीछा कर रहा था। यह कारोबारी जीनत के व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था। 
विज्ञापन


उसपर एक्ट्रेस के घर में घुसकर बदतमीजी करने और सिक्योरिटी गार्ड को पीटने का भी आरोप है। अब जीनत ने कारोबारी पर रेप का आरोप दर्ज करा सभी को चौंका दिया है। खबरों की मानें तो यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

बता दें कि अमन खन्ना कई तरह के कारोबार करता है। वह फिल्म मेकिंग और रियल स्टेट के कारोबार में सक्रिय है। साथ ही उसे मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा है। उसके खिलाफ मुंबई के बांगुर नगर में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें