फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला हिरण शिकार मामले में दोबारा बढ़ सकती हैं सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली की मुश्किलें

Sat, 15 Sep 2018 03:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Blackbuck poaching case
विज्ञापन
सलमान खान अब भी काला हिरण शिकार मामले में फंसे हुए हैं और लगातार मामले की सुनवाई भी जोधपुर कोर्ट में चल रही है लेकिन सुनवाई में बाकी साथीयों को कोर्ट ने बरी कर दिया था। अब खबर आ रही है कि सैफ अली खान, नीलम और सोनाली बेंद्रे को बरी करने के फैसले के खिलाफ राजस्थान सरकार हाई कोर्ट में अपील करेगी ।
विज्ञापन


ANI के ट्वीट के मुताबिक प्रदेश सरकार राजस्थान हाई कोर्ट में काला हिरण शिकार मामले को लेकर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तबु और नीलम कोठारी के खिलाफ अपील करने की तैयारी में है।
  बता दें कि इस साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन


सलमान ने निचली अदालत के इस फैसले के विरुद्ध जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। फिलहाल सलमान अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं सोनाली बेंद्रे कैंसर का इलाज करवा रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें