फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP महिला विंग ने CM फडणवीस की पत्नी का किया सपोर्ट, आपत्तिजनक टिप्पणी पर सिंगर के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Tue, 27 Jan 2026 09:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CM Devendra Fadnavis wife Amruta: बीजेपी महिला विंग ने सीएम फडणवीस की पत्नी का समर्थन किया है। उन्होंने अमृता फडणवीस के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर बौद्ध गायिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
सीएम फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर बीजेपी की महिला विंग ने मंगलवार को आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को सपोर्ट किया है। उन्होंने अमृता के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर गायिका अंजलि भारती के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

कौन हैं अंजलि भारती, FIR दर्ज करने की मांग
अंजलि भारती, जो एक बौद्ध गायिका हैं, ने हाल ही में भंडारा जिले में एक कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के बारे में बोलते हुए विवादित टिप्पणियां की थीं। इस पर बीजेपी महिला विंग की प्रमुख दिव्यताई धुरदे, अश्विनी जिचकर, प्रशंसा भोयास और बाकी  नेताओं ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि भारती के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

धर्मपाल मेशराम और नितिन राउत का बयान
इसके अलावा, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष और बीजेपी नेता धर्मपाल मेशराम ने भी इस टिप्पणी की निंदा की और कहा कि पुलिस को भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बात की और किसी भी स्थिति में महिलाओं की गरिमा पर हमले को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कौन हैं अमृता फडणवीस?
अमृता फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं। अमृता एक प्रमुख बैंकर, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 'दिव्याज फाउंडेशन' के माध्यम से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह एक्सिस बैंक में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। 

यह भी पढ़ें: सूरज बड़जात्या की फिल्म की शूटिंग के बीच अनुपम खेर ने सेट से शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा- 'लाडला निर्वाण...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें