पोस्टर रिलीज के 24 घंटे के बीच ही बंद कर दी थी फिल्म
28 जुलाई को 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर रिलीज होते ही जिस तरह से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन आया। पोस्टर में मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाले एक व्यक्ति को दिखाया गया और उसमें संबंधित व्यक्ति के हाथ में पिस्टल दिखाई गई। सोशल मीडिया पर ये बात वायरल हो गई कि 'जिला गोरखपुर' योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है। 29 जुलाई को निर्माता-निर्देशक विनोद तिवारी ने देश और समाज हित में फिल्म बंद करने की घोषणा कर दी।
ये है विनोद तिवारी का ट्वीट
"समस्त देशवासियों को मैं ये सूचित करता हूं कि मेरी फिल्म 'जिला गोरखपुर' की घोषणा के तुरंत बाद जन साधारण के द्वारा सोशल मीडिया में दी गई समीक्षा से मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसके बारे में स्वतः विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं, जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नही है किंतु इन कयासों और दुष्प्रचारों से जन साधारण की भावनाएं अवश्य आहत हो रही हैं. चूंकि मेरा उद्देश्य न तो किसी की भावनाओ को आहत करना है ना ही समाज मे किसी प्रकार का विद्वेष फैलाना है. अतः देश तथा समाज के हित में इस प्रोजेक्ट को मैं बंद करने जा रहा हूं."