इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, कल के तोहफों की लिस्ट बहुत बड़ी है। यह खूबसूरत ड्रेस मम्मी- पापा की तरफ से। मेकअप और सबसे ज्यादा जरूरी मेरा पसंदीदा हुड़ी ब्यूटी आई शेडो दीदी और जीजू की तरफ से और यह खूबसूरत आईफोन 13 प्रो मैक्स जिसका रंग बेहद शानदार है दिनेश जी की तरफ से। मैं बहुत खुश हूं, सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे में इसमें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का गाना बैकग्राउंड में प्ले किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस आईफोन दिखाते हुए धन्यवाद बोलती दिखाई दे रही हैं।
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का मशहूर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, भोजपुरी के अलावा वह कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलकों की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था।