फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली रंगमंच के अनुभवी कलाकार बिप्लब केतन चक्रवर्ती का 72 वर्ष की उम्र में निधन

Fri, 30 Nov 2018 01:48 PM IST
भाषा
विज्ञापन
Biplab ketan chakraborty
विज्ञापन
बंगाली थियेटर का बड़ा चेहरा माने जाने वाले कलाकार बिप्लब केतन चक्रवर्ती का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार तड़के निधन हो गया। चक्रवर्ती के परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से जिगर (लीवर) की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन


उनका निधन दक्षिणी कोलकाता के धकुरिया स्थित आवास में सुबह चार बजे हुआ। वह 72 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी दीपाली चक्रवर्ती और बेटी (अभिनेत्री) सुदिप्ता चक्रवर्ती, बिदिप्ता चक्रवर्ती और नर्तक बिदिशा चक्रवर्ती हैं। इससे पहले उनका इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा था।

वह थियेटर आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे और 1970-90 तक ‘चेतना’ थियेटर ग्रुप से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने ‘थियेटरवाला’ समूह की स्थापना की जिसने लोकप्रिय ‘कांचेर देवाल’ बनाया। वह छोटे पर्दे पर भी लोकप्रिय थे और उन्होंने ‘चंदेर बारी’ और ‘भालोबासार अनेक नाम’ जैसी बंगाली फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें