फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शक अब मुझसे डरने लगे हैं: बिपाशा

Wed, 13 Feb 2013 11:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार कई भुतही फिल्मों का हिस्सा बन चुकीं बिपाशा बसु का मानना है कि वह अब दर्शकों के लिए डर का पर्याय बन चुकी हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपने भुतहे रोल में इतना फिट बैठ रही हूं कि दर्शक अब मुझसे डरने लगे हैं।
विज्ञापन


'राज 3' के बाद लगातार दूसरी भुतही फिल्म 'आत्मा' में नजर आ रहीं बिपाशा बसु ने कहा कि मुझे डरने के साथ डराने में भी मजा आता है। डरावनी फिल्म एक विधा है और फिल्मकार ऐसी फिल्में बनाना भी चाहते हैं। खास बात यह है कि ऐसी फिल्मों को देखने वाला एक दर्शक वर्ग है।

बिपाशा बसु ने कहा कि उन्हें भुतही भूमिका रास आ रही हैं। कई लगातार फिल्में करने के बाद उन्हें लगता है कि दर्शक अब मुझे इस भूमिका में देखना चाहते हैं। इसकी वजह साफ है कि वह मुझसे डरते हैं। उन्होंने कहा कि 'आत्मा' की कथा और पटकथा उन्हें बहुत अच्छी लगी, तभी उन्होंने इसमें काम करने की हामी भरी। यह फिल्म 22 मार्च को रिलीज हो रही है। 'आत्मा' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बिपाशा के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें