फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शुक्रवार रोमांस और सस्पेंस की जुगलबंदी

Wed, 13 Feb 2013 10:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार दर्शकों को बड़े पर्दे पर रोमांस के साथ सस्पेंस का मजा भी मिलने जा रहा है। वैलेंटाइन डे के एक दिन बाद रिलीज हो रहीं दो फिल्मों 'मर्डर 3' और 'जयंताभाई की लव स्टोरी' में उन्हें कॉमेडी और रोमांस के साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


'मर्डर' और 'मर्डर 2' के बाद अब भट्ट कैंप की ओर से 'मर्डर 3' भी बनकर आ गयी है। 15 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म की कहानी पिछली दोनों फिल्मों से मैच नहीं करती। फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग होगी। इस बार कलाकार भी बदले-बदले होंगे। भट्ट कैंप की फिल्मों के नियमित चेहरे बन चुके इमरान हाशमी 'मर्डर 3' में नहीं दिखने जा रहे हैं। उनकी जगह रणदीप हुड्डा लेंगे। फिल्म में दो नायिकाएं हैं। अदिति राव हैदरी के साथ सारा लोरेन इस फिल्म में दिखेंगी। मुकेश भट्ट के बेटे विशेष भट्ट इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह उनकी पहली फिल्म है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए प्रमाण पत्र के साथ रिलीज किया है।

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें डॉन किसी लड़की के प्रेम में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म 'जयंताभाई की लव स्टोरी' की है। विवेक ओबेराय इस फिल्म में एक डॉन बने हुए हैं जो कि एक लड़की के प्रेम में पड़ जाते हैं। इस लड़की का किरदार नेहा शर्मा ने किया है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन विनील मरकन ने किया है। विवेक ओबेराय की पिछली फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' बुरी तरह से फ्लाप रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें