फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के फिर करीब आईं बिपाशा

Thu, 20 Dec 2012 10:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि यदि उनका किसी के साथ मनमुटाव हो जाता है तो वह उससे हमेशा के लिए दूरी बना लेते हैं। विवेक ओबेरॉय, शाहिद कपूर, जॉन अब्राहम के साथ उनका एक बार पंगा हुआ तो फिर सलमान ने उनसे हमेशा से दूरी बना ली। बिपाशा बसु के साथ सलमान का कोई सीधा झगड़ा कभी नहीं हुआ था। लेकिन जॉन से हुई अनबन के बाद बिपाशा स्वाभाविक रूप से सलमान से दूर हो गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने उस समय जॉन का साथ दिया था। अब जब जॉन और बिपाशा के बीच ब्रेकअप हो गया है तो सलमान एक बार फिर से बिपाशा के करीब आ गए हैं। सलमान खान इस समय बिपाशा पर मेहरबान हैं। बिपाशा को उन्होंने सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने भाई सोहेल खान की मुंबई टीम का ब्रांड एम्बेसेडर बना दिया है। सलमान यहीं नहीं रुके। उन्होंने बिपाशा को अपने शो ‘बिग बॉस’ में आने का मौका भी दिया है। बिग बॉस के घर में बिपाशा अपनी फिटनेस डीवीडी भी लांच करेगी।

कहा तो ये भी जा रहा है फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वल फिल्म 'नो एंट्री में एंट्री' में बिपाशा की एंट्री भी सलमान के कारण हुई है। अचानक सल्लू के बिपाशा पर मेहरबान होने के लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि कहीं बिपाशा, सलमान की नई गर्लफ्रेंड तो नहीं होने वाली। इस बात का जवाब यह दोनों ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें