फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आत्मा' से डर गईं बिपाशा, रुक गई शूटिंग

Mon, 03 Dec 2012 12:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कई हॉरर फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बिपाशा बसु असल जिंदगी में आत्मा से डर गईं। यह वाकया उनकी आने वाली फिल्म 'आत्मा' की शूटिंग के दौरान हुआ। बिपाशा इस फिल्म की शूटिंग पंचगनी में कर रहीं थीं। शूटिंग करते समय कई ऐसी घटनाएं हुई जिससे बिपाशा को यह एहसास हुआ कि यहां कोई प्रेत आत्मा है।
विज्ञापन


उन्होंने पहले तो इस बात को अपने अंदर छिपाए रखा। जब उन्होंने ज्यादा घटनाएं महसूस करनी शुरू कीं तो इस बात का जिक्र उन्होंने फिल्म यूनिट से किया। बिपाशा की इस बात से सभी सहमत हो गए। यूनिट के लोगों ने भी कुछ वैसे ही किस्से सुनाए जो बिपाशा के साथ घटित हुए थे। आत्मा फिल्म में बिपाशा के कोस्टार नवाजुद्दीन ने भी इस बात का अंदेशा प्रकट किया कि यहां किसी प्रेत आत्मा की वजह से बाधाएं आ रही हैं।

फिर क्या था उसी दिन पंचगनी में शूटिंग रोक दी गई। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने फैसला लिया कि अब वह फिल्म को मुंबई के स्टूडियो में ही शूट करेंगे। विपाशा बसु की यह फिल्म 1 मार्च 2013 को रिलीज होनी है। आत्मा से खुद डर गईं बिपाशा बसु कई हॉरर फिल्मों में इन आत्माओं से जूझ चुकी हैं। 'राज 3' में तो उन्होंने एक तरह से खुद ही चुड़ैल की भूमिका निभाई थी। अब यह देखना है कि 'आत्मा' के सेट पर हो रहीं यह भुतिहा घटनाएं मुंबई में शूट करते समय होती हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें