बिपाशा बासु हनी सिंह से इतनी प्रभावित है, कि वह उनके साथ काम करना चाहती है। बिपाशा कहती है, "मैं मूर्ख होउंगी अगर मैं ऐसा नहीं चाहूंगी। बिपाशा बासु हाल ही हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडिआज़ रो स्टार' के सेट पर गई थी।
इसी मौके पर जब उनसे पूछा गया कि क्या आप हनी सिंह के साथ काम करना चाहेंगी। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "हाँ बिलकुल, मैं उनके साथ काम करना पसंद करुँगी, क्योंकि उनके गाने बेहद लोकप्रिय हैं।