बिपाशा बसु इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक वह फैंस को आए दिन दिखाती रहती हैं। बिपाशा और करण बेटी 'देवी' को अपनी जिंदगी में पाकर काफी खुश हैं। अपने फैंस की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए बिपाशा ने देवी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही उसकी पहली झलक फैंस को दिखा दी थी, जिसे देख प्रशंसक काफी खुश हुए थे। आज भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी की एक बेहद ही क्यूट तस्वीर साझा की है। दरअसल, बिपाशा ने फोटोग्राफर बन करण और देवी यानी पापा-बेटी की एक क्यूट तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर में दोनों के बीच बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।
Photos Of The Day: तमन्ना की ब्यूटी पर हुए फिदा फैंस और भूमि का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
बिपाशा द्वारा साझा की गई तस्वीर में देवी अपने पापा करण सिंह ग्रोवर के पास सुकून से सोती नजर आ रही है। जहां देवी का चेहरा उसके दोनों हाथों से ढका हुआ है, वहीं करण सिंह ग्रोवर भी अपनी राजकुमारी के पास आंख बंद करके लेटे हुए दिखा दे रहे हैं। देवी ने पिंक कलर के गल्वस भी पहने हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा, 'यह प्यार है....करण सिंह ग्रोवर और देवी।' बिपाशा की शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इस पल को क्यूट बता रहा है, तो कोई नजर न लगने की बात कर रहा है। इतना ही नहीं बहुत से फैंस हार्ट इमोजी से तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं।
Bollywood: बॉलीवुड के इन सितारों ने एक्टिंग के साथ बिजनेस में भी गाड़े झंडे, लॉन्च की खुद की प्रोडक्शन कंपनी
आपको बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी। अब शादी के छह साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं।