अपनी प्रेमिका जैकलीन फर्नांडीज के अलग होने के बाद अपनी नई फिल्म के लिए हीरोईन की तलाश कर रहे साजिद खान की तलाश पूरी हो गई है। अब वह अपनी नई फिल्म बिपाशा बसु के साथ बनाएंगे।
आखिरकार फिल्म 'हमशक्ल' में बिपाशा बसु की एंट्री हो ही गई। साजिद खान के निर्देशन में उनकी जोड़ी रितेश देशमुख के साथ बनाई जा रही है। पहले रितेश के अपोजिट हीरोइन के लिए सोनल चौहान का नाम चल रहा था, लेकिन अब तय हो चुका है कि बिप्स ही इस फिल्म में दूसरी हीरोइन होंगी।
जी हां, मुख्य भूमिकाओं में सैफ और तमन्ना ही जोड़ी ली जा रही है। साउथ में अपने नाम का डंका बजा चुकी तमन्ना ने बॉलीवुड में फिल्म हिम्मतवाला के जरिए एंट्री ली थी। साजिद खान ने ही इस फिल्म का भी निर्देशन किया था।
यह अलग बात है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जीरो साबित हुई और साजिद की निर्देशकीय समझ पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। वे अवसाद में चले गए। ऐसे बुरे वक्त पर उनके काम आए सैफ अली खान।
सैफ ने साजिद की यह कहकर तरफदारी की कि फिल्म मेकिंग में ऐसा होता रहता है। बड़े से बड़ा निर्देशक भी कई बार बॉक्स ऑफिस पर मात खा जाता है, जब कि साजिद तो अभी कुछ फिल्म पुराने ही निर्देशक हैं।
बता दें कि इस फिल्म में सैफ और रितेश दोनों ही ट्रिपल रोल में हैं। वासु भगनानी के प्रोडक्शन की यह फिल्म सितंबर में फ्लोर पर चली जाएगी।