फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीन हीरोइनों ने पहने हैं कम कपड़े

Thu, 01 May 2014 07:44 AM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह दर्शकों के लिए तोहफा ही होगा कि एक फिल्म की तीन हीरोइन जमकर अंग प्रदर्शन कर रही होंगी।
विज्ञापन


यूं तो किसी फिल्म में एक हीरोइन का बिकनी पहनना ही कई बार सुर्खियां बटोर लेता है लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। निर्देशक साजिद खान की ‘हमशक्ल’ में दर्शकों को एक साथ तीन हीरोइनों को बिकनी में देखने का मौका मिलेगा।

जी हां, वैसे रोचक बात यह है कि इस फिल्म में हर चीज तीन-तीन है। फिल्म में तीन हीरो हैं। सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर।

तीनों के तीन-तीन रोल हैं यानी वे ट्रिपल रोल में हैं। लेकिन थोड़ी राहत यह है कि तीनों के कुल जमा नौ रोल होने के बावजूद उनकी हीरोइनें तीन ही हैं। बिपाशा बसु, एशा गुप्ता और तमन्ना।
विज्ञापन


साजिद ने इन तीनों हीरोइनों को ग्लैमरस रूप में तो पेश किया है, लेकिन फिल्म का सबसे रोचक तथ्य यह है कि ये तीनों ही पर्दे पर बिकनी में नजर आएंगी। देखना यह है कि तीनों एक साथ बिकनी में होंगी या फिर अलग-अलग दृश्यों में।

वैसे साजिद ने तीनों की बिकनी में अपनी तरफ से प्रयोग भी किए हैं। तमन्ना जहां बिकनी बॉटम के ऊपर शॉर्ट्स पहनी दिखेंगी, वहीं बिपाशा ने बिकनी के साथ एक जालीदार बिकनी टॉप पहना होगा।
विज्ञापन


तीसरी हीरोइन एशा गुप्ता जरूर पूरी तरह से बिकनी में नजर आएंगी। सूत्रों के अनुसार, साजिद ने अपनी फिल्म में हीरोइनों को बिकनी सीन के बारे में बताते हुए कहा था कि इस मामले में हीरोइनें जो चाहे पहन सकेंगी यानी बिकनी उनकी पसंद की होगी।

उन्होंने सचमुच अपना वादा निभाया। एशा, बिपाशा और तमन्ना ने उसी ढंग की बिकनी पहनी जिसमें वे ‘कंफर्टेबल’ महसूस कर रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें