फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आदत' में साथ नजर आएंगे करण-बिपाशा, विक्रम भट्ट ने लिखी है फिल्म की कहानी

Tue, 29 May 2018 12:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bipasha basu - फोटो : image posted by bipasha basu
विज्ञापन
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं। अब खबर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दोनों 'आदत' में साथ नजर आएंगे जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बिपाशा बसु सिंगर मीका सिंह की फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। अब इस खबर पर मुहर लग चुकी है। निर्देशक भूषण पटेल इस फिल्म को निर्देशित करेंगे। आपको बता दें कि भूषण ने ही 2015 में बिपाशा और करण की हॉरर फिल्म 'अलोन' का निर्देशन किया था। 

सूत्रों के मुताबिक, यह फिल्म लंदन में 45 दिनों में पूरी तरह से शूट हो जाएगी। फिल्म के शूटिंग की शुरुआत मई में ही हो गई थी। बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद दोनों अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले महीने 30 अप्रैल को बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। करण और बिपाशा की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें