बिपासा ने बेटी देवी संग डांस करते हुए साझा किया वीडियो
बिपाशा ने अपनी बेटी देवी के साथ डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है और वह बेटी के साथ मुस्कुराते हुए डांस कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने वीडियो में कॉटन का पिंक और वाइट कलर का काफ्तान पहना हुआ है और बिपाशा इस दौरान नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की बेटी देवी ने व्हाइट और येलो कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- डांसिंग विद देवी, ये अब मेरा सबसे फेवरेट काम है। इस कैप्शन के साथ रेड हार्ट इमोजी साझा किया है।
ShahRukh Khan : दुबई के बीच पर पत्नी और बेटी संग जमकर मस्ती करते नजर आए किंग खान, वायरल हुआ वीडियो
यूजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
वहीं, एक्ट्रेस के इस वीडियो पर यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- देवी के साथ आपके वीडियो देखना मेरी सबसे पसंदीदा चीज, माँ और बेटी के बीच सबसे अच्छा बंधन। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान छोटी राजकुमारी देवी को असीम आशीर्वाद दें। वहीं, एक और यूजर ने लिखा- नजर ना लगे छोटी देवी मां को।