फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पहुंची बिहार पुलिस की टीम, सुशांत के कथित आत्महत्या मामले की करेगी जांच

Wed, 29 Jul 2020 01:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिहार पुलिस की टीम - फोटो : ANI
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की जांच अभी चल रही है। बीते रोज सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। अब इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि इस मामले में बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, CID के कार्यालय पहुंची है।
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई पुलिस उपायुक्त कार्यालय - फोटो : ANI
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इस मुलाकात के बाद संभव है कि पटना पुलिस की एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम मुंबई में सुशांत के घर जांच के लिए जाएगी और मुंबई पुलिस द्वारा अभी तक इकट्ठे किए सबूतों की जांच करेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई पुलिस उपायुक्त कार्यालय - फोटो : ANI
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता केके सिंह के रिपोर्ट किए जाने के तुरंत बाद ही एक टीम बनाई गई है जो सुशांत के मुंबई स्थित घर जांच के लिए जाएगी।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
एक तरफ जहां मुंबई पुलिस पर सुशांत केस में ढील बरतने का आरोप लग रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिहार पुलिस को लेकर भी ये सवाल सामने आ रहा है कि आखिर रविवार (26 जुलाई) को एफआईआर दर्ज होने के बाद भी रिया या उनके परिवार की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के आदेश पर राजीव नगर के थाना प्रभारी को इस केस का आईओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास सिंह, सुशांत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। केके सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि सुशांत ने अपनी बहन को फोन करके यह बताया था कि रिया शायद उन्हें फंसा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें