आपको बता दें कि, बिग बॉस के घर का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जिसमें जसलीन दीपक,उर्वशी और रोमिल खूब मौज- मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में स्विमिंग पूल में रोमिल, दीपक एकदूसरे के साथ छेड़-छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। तभी पूल में जसलीन आती हैं और मस्ती का रंग दुगुना हो जाता है और वह रोमिल को छेड़ना शुरू कर देती हैं।
जिससे परेशान होकर रोमिल पूल से बाहर चले जाते हैं। इसके बाद जसलीन ने रोमिल को ताना मारते हुए कहा कि वह एक बाल ब्रह्मचारी की तरह से भाग रहा है। रोमिल बाहर जाते हुए कहते हैं कि यह मेरा तलाक कराएगी। सुरभि तभी जसलीन से कहती हैं कि वह शादी-शुदा है। तुम्हारी इन हरकतों की वजह से उनकी बीबी उसे बहुत मारेगी और वह घर जाकर बीबी से पिटना नहीं चाहेगा।
वहीं सीक्रेट रूम में बैठे अनूप जलोटा जसलीन के रवैये को देखकर चौंक जाते हैं। वह कहते हैं कि क्या यही तुम्हारा प्यार है। घर में अब सभी प्लानिंग और प्लॉटिंग में जुट गए हैं। बुधवार को हुए मिड -एविक्शन में श्रीसंथ घर से बेघर होकर सीक्रेट रूम चले गए हैं। नेहा और करणवीर के लिए फिर से वोटिंग लाइन खोल दी हैं। जिसके चलते फिर से दोनों सदस्यों के उपर एविक्शन (घर से निकाले जाने) की तलवार लटक गई है।