'बिग बॉस ओटीटी 2' में पूजा भट्ट अपने एक सह-प्रतियोगी के साथ अपनी असफल शादी के बारे में बात करती नजर आईं और उन्होंने बच्चे न पैदा करने के पीछे की वजह का खुलासा किया।
'बिग बॉस ओटीटी 2' का प्रीमियर 18 जून को हुआ और प्रतियोगी तब से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इन सबके बीच पूजा भट्ट अपने एक सह-प्रतियोगी के साथ अपनी असफल शादी के बारे में बात करती नजर आईं और उन्होंने बच्चे न पैदा करने के पीछे की वजह का खुलासा किया।
विज्ञापन
एक्स हस्बैंड को लेकर पूजा की प्रतिक्रिया
लेटेस्ट एपिसोड में पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे से अपनी टूटी शादी को लेकर बातचीत करती नजर आईं। अभिनेत्री ने कहा कि मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे। फिर हमने तय किया कि कुछ तो सही नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जिएं? यह कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं था, हमें केवल एक मौका मिलता है। बेबिका ने आगे पूछा कि क्या उनके पूर्व पति एक अभिनेता थे? इस पर पूजा ने जवाब दिया कि वह एक अभिनेता नहीं थे, लेकिन वह मीडिया व्यवसाय से जुड़े थे और वह एक अच्छे इंसान थे।
बच्चे पैदा करने पर क्या बोलीं पूजा
पूजा ने अपने एक्स हस्बैंड के बारे में बात करते हुए कहा कि वह मकर राशि के थे। यही कारण है कि हम बहुत अच्छे से घुलमिल गए। बेबिका धुर्वे ने पूजा से कहा कि मकर राशि वाले अच्छे पिता बनते हैं, जिसके बाद उन्होंने बच्चे न पैदा करने के पीछे का कारण बताया। पूजा ने कहा कि 'उस समय मेरा दिल ठीक नहीं था। मैं बच्चे चाहती थी, लेकिन मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन फिर भी मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थी और मैं झूठ नहीं बोल सकती थी। किसी से कभी न मिलने का जोखिम उठाना ठीक है, लेकिन मैं झूठ नहीं बोल सकती। जब हम झूठ बोलते हैं तो आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं चाहती थी। जो भी था अच्छा था। हमने गरिमा बनाए रखी और अपने रास्ते अलग कर लिए।'