फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falaq Naaz: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुईं फलक नाज, स्ट्रगल के समय में इस बॉलीवुड स्टार ने दिया था साथ

Wed, 12 Jul 2023 04:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्टर शीजान खान की बहन फलक नाज रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने गेम प्लान को लेकर चर्चा में हैं। फलक ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात की।
विज्ञापन
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर शीजान खान की बहन फलक नाज रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने गेम प्लान को लेकर चर्चा में हैं। उनके को-कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात की। बिग बॉस के घर में फलक ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया।

विज्ञापन

हाल के एक एपिसोड में फलक ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद किया। फलक ने अविनाश को शेयर किया कि उन्हें स्ट्रगल के दिनों में दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने उन्हें मदद की थी। अविनाश के साथ कैंडिड चैट में फलक ने सरोज खान को उनके स्ट्रगल के दिनों में उनकी मदद करने का क्रेडिट दिया। उन्होंने बताया कि वह सरोज खान थीं, जो उन्हें मुंबई लेकर आईं। फलक ने सरोज खान की डांस अकादमी में डांस सीखा था।

फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया
फलक ने कहा, 'मास्टरजी मुझे मुंबई लेकर आईं, और मैं उनकी अकादमी में डांस सीख रही थी। उन्होंने मुझे अमृतसर में उनकी डांस अकादमी संभालने के लिए जाने को बोला। उन्हें पता था मेरे पास पैसे नहीं थे, और मुझे उसकी बहुत जरूरत थी। वह मेरे संघर्ष के दिनों में मेरे साथ रहीं, और एक डांसर और कोरियोग्राफर के तौर पर मुझे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स दिए।'
विज्ञापन

आगे फलक नाज ने बताया कि सरोज खान ने एक फिल्म के लिए माधुरी को परफॉर्मेंस देनी थी। सात गानों के मिक्श्चर वाले मेडली पर उन्हें परफॉर्म करना था। सरोज खान ने उन्हें माधुरी के साथ गाने पर परफॉर्म करने का मौका दिया था। फलक ने बताया कि माधुरी और वह सरोज खान की डांस अकादमी में प्रैक्टिस करती थीं। 

यह भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की तारीफ करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- वह जादू रचते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें