फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया को है सिगरेट की लत, एक्ट्रेस बोलीं- मैं कंट्रोल नहीं कर सकती

Wed, 26 Jul 2023 04:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशिका भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस का घर हर कंटेस्टेंट के लिए उसके अपने घर की तरह बताया जाता है। शो में कंटेस्टेंट आशिका भाटिया इन दिनों सबकी नजरों में खटकती नजर आ रही हैं। पूरा घर उनकी स्मोकिंग की आदत से परेशान है। हाल ही में आशिका को इसी बात के लिए अभिषेक मनीषा और एल्विश ने समझाने की कोशिश की। आशिका ने भी उनके सामने अपना ओपिनियन रखा।
विज्ञापन

2 of 5
आशिका भाटिया - फोटो : Instagram

हाल ही में एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने ये स्वीकार किया कि वो स्मोकिंग की एडिक्ट हैं. वहीं पूजा भट्ट ने भी अपनी स्मोकिंग एक्डिक्शन की स्टोरी बताई। ये सब तब शुरू हुआ जब जद हदीद जिम में वर्कआउट कर रहे थे। आशिका उनसे बार-बार पूछ रही थीं कि उनका वर्कआउट खत्म हुआ या नहीं।  क्योंकि आशिका को स्मोकिंग करनी थी। वहीं जद बोल रहे थे कि उन्हें वर्कआउट करना है तो वो बार-बार ये सवाल न करें। इस दौरान अभिषेक ने भी आशिका को समझाने की कोशिश की।  आशिका कहती हैं कि जद को 2 घंटे लगेंगे और उन्हें स्मोकिंग में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
आशिका भाटिया - फोटो : अमर उजाला मुंबई

आशिका ने बताया कि बिग बॉस हाउस में एंटर करने से पहले फॉर्म भरा था, तो उसमें पूछा गया था कि क्या वह स्मोक करने की लती हैं, तो उन्होंने हां के ऑप्शन पर टिक किया था। उन्होंने बताया कि अगर वह डेढ़ घंटे से ज्यादा इंतजार करती हैं, तो यह उनके लिए बड़ी बात है। जब अभिषेक ने कहा कि वह लगभग पूरे टाइम स्मोकिंग एरिया में रहती हैं, तब भी आशिका ने कबूल किया कि वह कंट्रोल नहीं कर सकतीं। अभिषेक ने तब भी उन्हें समझाया और कहा कि जद से उनकी बहस बेबुनियाद है।

4 of 5
आशिका भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
जद ने आशिका के रवैये और बार-बार स्मोकिंग रूम में जाने की बात पर बहस की शिकायत कप्तान पूजा भट्ट से की। इस दौरान वहां मौजूद अविनाश सचदेव ने भी जद की बात पर हामी भरते हुए कहा कि न सिर्फ आशिका स्मोकिंग करती हैं बल्कि वह स्मोकिंग रूम भी गंदा करती हैं। एक तरफ जहां पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव और जद हदीद आशिका के स्मोकिंग एडिक्शन के बारें में बात करते हुए नजर आए वहां दूसरी तरह आशिका भाटिया भी अपने दोस्तों के सामने ये चिल्लाते हुए नजर आईं।

यह भी पढ़ें: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मर्डर मिस्ट्री में सस्पेंस लेवल को फिर बढ़ने आ रहे हैं 'एसीपी अविनाश'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशिका भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिर आशिका बताती हैं,'जब हमें घर में एंट्री करने से पहले फॉर्म मिलता है भरने के लिए उसमें सवाल होता है कि आप स्मोकिंग के एडिक्ट हैं? तो मैंने उसमें हां में मार्क किया। मैं स्मोकिंग की एडिक्ट हूं। अगर मुझे डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा तो ये मेरे लिए बड़ी बात है। मुझे एडिक्शन है और मैं कंट्रोल नहीं कर सकती'। 

यह भी पढ़ें: अब 'बार्बी' पर फूटा सिंगर सोना मोहापात्रा का गुस्सा, ट्वीट कर निकाली भड़ास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें