सलमान खान, मनोज तिवारी और रिति तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुझे हर महीने बस 20-25 हजार रुपये मिलते हैं
रीति ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया, 'उन्होंने मुझे बाहर जाकर सीखने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं दिए। क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते। मुझे जो चाहिए, वह नहीं मिलता। मुझे हर महीने 20-25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता है। और आपको लगता है कि मैं हर महीने 20 हजार रुपये नहीं कमा सकती?
कभी-कभी मैं दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खा लेती हूं, ताकि मेरा पेट भर जाए। 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं। जितनी जरूरत है, बस उतना ही।'
लोग सोचते हैं कि मैं सिल्वर स्पून लेकर पैदा हुई
रीति ने स्टार किड्स को लेकर बनी आम धारणा पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'हर कोई सोचता है कि मैं मुंह में बहुत बड़ा सिल्वर स्पून लेकर पैदा हुई हूं। लेकिन नहीं, मैं भी एक आम इंसान हूं। इसलिए यह मुश्किल है।'
ये भी पढे़ं- गणेश चतर्थी: संजय दत्त-अनन्या से लेकर सनी लियोनी तक, लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें