फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: 'मुझे घर से बस 20-25 हजार ही...', रीति तिवारी का छलका दर्द, नेपो किड के आरोपों पर की खुलकर बात

Tue, 22 Sep 2026 06:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: अभिनेता और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। शो में नए एपिसोड के दौरान रीति तिवारी ने पिता के साथ संबंध पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
 
विज्ञापन
रीति तिवारी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 20' शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपने पिता के साथ रिश्ते, बचपन और स्टार किड होने को लेकर लोगों की सोच के बारे में खुलकर बात की। 
विज्ञापन


मेरे माता-पिता के बीच बहुत झगड़े होते थे
शो के एक एपिसोड में रीति ने साथी कंटेस्टेंट स्काउट से बातचीत के दौरान अपने बचपन को याद किया। उन्होंने बताया, 'मेरे पिता बहुत जल्दी घर छोड़कर चले गए थे। वह मुझसे फोन पर बात नहीं करते थे। मुझे वास्तव में नहीं पता क्यों, क्योंकि मेरे माता-पिता के बीच बहुत झगड़े होते थे। मैं उनसे साल में एक बार मिलती थी।'

सलमान खान, मनोज तिवारी और रिति तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने मेरे करियर में मदद नहीं की
स्टार किड होने से मिलने वाले फायदों के बारे में बात करते हुए रीति ने कहा, 'उन्होंने जो कमाया, उनका पैसा, दौलत, नाम, शोहरत और मौके, मुझे ये चीजें नहीं मिलीं। मुझे उनका नाम मिला, जिससे जिस कमरे में मैं जाती हूं, वहां मुझे सम्मान मिलता है। मैं मनोज तिवारी की बेटी हूं। मैं सम्मान लेकर चलती हूं।'

रीति ने यह भी बताया कि उनके पिता ने उन्हें साफ कह दिया था कि वह उनके करियर में मदद नहीं करेंगे और उन्हें अपनी पहचान खुद बनानी होगी। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरे लिए यह बहुत साफ कर दिया था कि वह मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे। इसमें कुछ गलत नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर तुम में काबिलियत है, तो तुम खुद करोगी। मैं तुम्हारे लिए नहीं करूंगा।'
विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : @jiohotstar
मुझे हर महीने बस 20-25 हजार रुपये मिलते हैं 
रीति ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया, 'उन्होंने मुझे बाहर जाकर सीखने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं दिए। क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते। मुझे जो चाहिए, वह नहीं मिलता। मुझे हर महीने 20-25 हजार रुपये का अलाउंस मिलता है। और आपको लगता है कि मैं हर महीने 20 हजार रुपये नहीं कमा सकती?

कभी-कभी मैं दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खा लेती हूं, ताकि मेरा पेट भर जाए। 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं। जितनी जरूरत है, बस उतना ही।'
लोग सोचते हैं कि मैं सिल्वर स्पून लेकर पैदा हुई 
रीति ने स्टार किड्स को लेकर बनी आम धारणा पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'हर कोई सोचता है कि मैं मुंह में बहुत बड़ा सिल्वर स्पून लेकर पैदा हुई हूं। लेकिन नहीं, मैं भी एक आम इंसान हूं। इसलिए यह मुश्किल है।'

ये भी पढे़ं- गणेश चतर्थी: संजय दत्त-अनन्या से लेकर सनी लियोनी तक, लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे सितारे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें