फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: सबका पालतू, शहबाज पर अभिषेक बजाज ने कसा तंज; कैप्टेंसी टास्क में हुई बहसबाजी

Thu, 02 Oct 2025 11:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19 Update: ‘बिग बॉस 19’ में कोई हफ्ता ऐसा नहीं गुजरता है, जब प्रतियोगियों के बीच झगड़ा ना हो। नए कैप्टेंसी टास्क में शो के कई प्रतियोगी आपस में बहसबाजी करते देखे गए। खासकर अभिषेक बजाज ने शहबाज को खूब खरी-खोटी सुनाई। 
 
विज्ञापन
शहबाज और अभिषेक बजाज - फोटो : इंस्टाग्राम@ColorsTV
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 में नया कैप्टन बनने के लिए एक टास्क प्रतियोगी कर रहे हैं। इस टास्क में शहबाज, बसीर अली, प्रणीत मोरे और अभिषेक बजात एक-दूसरे से बहसबाजी करते दिखे। खासकर अभिषेक बजाज ने शहबाज को काफी भला-बुरा कहा। 

विज्ञापन

अभिषेक ने शहबाज को कहा भला-बुरा
‘बिग बॉस 19’ के नए प्रोमो में कैप्टेंसी टास्क में बिग बॉस कहते हैं, ‘डायनासोर छोटे डायनासोर को खा जाता है जब तक ये सलामत है आपके कैप्टन बनने का चांस भी बना रहेगा। ऐसे में सभी प्रतियोगी छोटे डायनासोर को बचाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान एक-दूसरे पर तंज भी कसते हुए दिखते हैं।  अभिषेक बजाज ने प्रोमो में शहबाज को कहा, ‘तू कैप्टन तो नहीं बन सकता क्योंकि सबका पालतू है और तेरा एक मालिक भी है।’ इस बात को सुनकर शहबाज का चेहरा उतर गया।


बसीर अली और प्रणीत मोरे ने किया झगड़ा 
आगे प्रोमो में नजर आता है कि बसीर अली और प्रणीत मोरे भी आपस में बहसबाजी कर रहे हैं। बसीर ने प्रणीत को कहा, ‘यहां से वैसे भी निकाल देंगे तुझको।’ इस पर प्रणीत ने कहा, ‘जितना जोर लगाना है लगा। मैं भी इधर हूं, तू भी इधर है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: जब सो रहे थे अभिषेक, तो फरहाना ने की ऐसी करतूत; घर में मचा बवाल, कैप्टन ने कहा- जो करना है कर लो

कौन सा प्रतियोगी हुआ नॉमिनेट 
विज्ञापन

हर हफ्ते  बिग बॉस 19 में कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर होता है। पिछले हफ्ते आवेज दरबार घर से बाहर हुए। इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें