फैंस की प्रतिक्रिया
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले से पहले, प्रशंस रजत दलाल को विजेता के रूप में पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "रजत भाई अपने विजेता हैं" एक और नेटिजन ने लिखा, "विजेता रजत, एक और प्रशंसक ने लिखा, "रजत दलाल विजेता", एक और प्रशंसक ने लिखा, "केवल रजत दलाल"। इन प्रतिक्रियाओं के बाद कुछ प्रशंसकों ने विवियन को भी समर्थन दिया। विवियन के एक प्रशंसक ने लिखा, "विवियन ट्रॉफी के हकदार हैं।"
यह भी पढ़ें:
Azaad Box Office Collection: राशा-अमन का कैसा रहा डेब्यू, रवीना की बेटी-अजय के भतीजे की फिल्म का कलेक्शन
बिग बॉस 18 शुरुआती वोटिंग ट्रेंड लिस्ट
बिग बॉस वोट के अनुसार, बिग बॉस 18 के शुरुआती वोटिंग ट्रेंड में रजत दलाल वोटिंग लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं विवियन और करण वीर मेहरा उनसे पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजत को 62,419 वोट, विवियन को 43,833 वोट, करण को 23,041 वोट, अविनाश को 9,552 वोट, चुम दरांग को 7,815 वोट और ईशा को 3,299 वोट मिल चुके हैं। कुल मिलाकर सभी को 1,50,585 वोट मिले हैं। इस बीच, ईशा सिंह के एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। बिग बॉस सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर प्रसारित होगा।
यह भी पढ़ें:
SRK: क्या फराह खान को हर फिल्म के बाद एक कार गिफ्ट करते हैं शाहरुख खान, बोलीं- मूवी बनानी है...