श्रुतिका अर्जुन इन दिनों बिग बॉस 18 में नजर आ रही हैं। वह अपने साउथ इंडियन एक्सेंट के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के कुछ घरवाले उन्हें श्रुतिका के बोलने के तरीके को पसंद करते हैं, कुछ को श्रुतिका के बात करने का तरीका फेक लगता है।
विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवियन डीसेना ने लगाया श्रुतिका पर आरोप
बिग बॉस के घर में विवियन डीसेना ने श्रुतिका के बोलने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह जब बोलती हैं तो लगता है फेक तरीके से बोलती हैं। वहीं, अन्य दिनों में उनके बोलने का तरीका अलग होता है। विवियन ने कहा, "जब भी वह गुस्से में होती है, तो उसका बोलने का तरीका बहुत सामान्य होता है, लेकिन जिस क्षण वह अन्य प्रतियोगियों के साथ मस्ती करती है, उसका उच्चारण बदल जाता है। मुझे लगता है कि वह सिर्फ दिखावा कर रही है।"
रजत दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
इन दो लोगों को किया विवियन ने नॉमिनेट
विवियन ने रजत दलाल और श्रुतिका अर्जुन को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया तब उन्होंने यही कारण बताए। विवियन और श्रुतिका के बीच शुरुआती एपिसोड में कुछ लगाव देखने को मिला था, लेकिन शो के आगे बढ़ने के साथ ही सब अपने गेम में आगे बढ़ रहे हैं। बता दें श्रुतिका अर्जुन साउथ इंडस्ट्री से हैं और वह बेहद लोकप्रिय शो ‘कुकू विद कोमाली’ की विजेता रह चुकी हैं। बाद में वह शो के अगले सीजन में जज के रूप में नजर आईं।
करणवीर और श्रुतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुतिका को लेकर रजत ने भी कही ये बात
बिग बॉस के जारी नए प्रोमो में घरवालों को नॉमिनेट किए जाने का अजीब सा तरीका अपनाया गया। इसमें नॉमिनेशन के लिए नाम लिए जाने पर बिजली का करंट लगाया गया। रजत दलाल ने भी श्रुतिका को लेकर कहा कि दिन भर सीधी हिंदी बोलती हैं और जब किसी को देखती हैं तो अजीब सा बिहेव करती हैं। श्रुतिका ने भी नॉमिनेशन के लिए शिल्पा शिरोडकर का नाम लिया।