फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: 'स्त्री 2' के फैन हुए अरशद वारसी, राजकुमार राव के अभिनय के बारे में कही बड़ी बात

Wed, 30 Oct 2024 09:50 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरशद वारसी अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' को लेकर काफी खुश हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी आने वाली इस फिल्म के अलावा 'स्त्री-2' के बारे में भी काफी कुछ कहा।  
विज्ञापन
अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरशद वारसी ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ 'जॉली एलएलबी-3' में साथ दिखेंगे। इस फिल्म में भी दर्शकों को उनका कॉमिक अंदाज नजर आएगा। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी बातचीत के दौरान उन्होंने 'स्त्री-2' की खूब तारीफ की। उनका कहना है, यह फिल्म देखकर उनका पैसा वसूल हो गया। 

विज्ञापन

राजकुमार राव - फोटो : एक्स
अरशद ने की राजकुमार राव के अभिनय की तारीफ 
अरशद वारसी ने इंटरव्यू में कहा कि मैं जब फिल्म 'स्त्री-2' देखी तो यह फिल्म मुझे खूब पसंद आई। यह एक कमाल की फिल्म है। मुझे लगा कि यह फिल्म देखकर मैंने अपने पैसे का सही इस्तेमाल किया है। इसके अलावा मुझे इस फिल्म में राजकुमार राव बहुत अच्छे लगे वह बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं। इस तरह से अरशद ने राजकुमार राव की खूब तारीफ की उनके अभिनय को सराहा। 

अपनी फिल्म से जुड़ी खास बातें भी बताईं
अरशद ने अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' के बारे में भी इंटरव्यू में काफी कुछ बताया। खासकर एक सीन का जिक्र किया जिसमें उनके और अक्षय के बीच लड़ाई का दृश्य शूट हुआ। इस सीन को करते हुए अरशद को चोट भी आई। लेकिन वह इस सीन से जुड़ी बात बताते हुए काफी खुश नजर आए। वह कहते हैं, 'मैंने और अक्षय ने लड़ाई का सीन एक ही टेक में कर दिया। लेकिन इस सीन के दौरान मुझे चोट आ गई खून भी काफी निकला।' 
विज्ञापन

अक्षय कुमार-अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar/@arshad_warsi
अक्षय के साथ काम करना यादगार रहा
फिल्म 'जॉली एलएलबी-3' में अक्षय और अरशद का किरदार आमने-सामने हो सकते हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करके अरशद काफी खुश हैं। उनके साथ काम करने को यादगार मानते हैं। ऐसा नहीं है कि इस जोड़ी ने पहले साथ में काम नहीं किया है, वह कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। दर्शकों ने भी इन्हें खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर इनकी फिल्मों ने अच्छी कमाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें