फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Promo: शिल्पा शिरोडकर की हरकतों से तंग हुए सलमान खान, वीकएंड का वार पर लगाएंगे जोरदार क्लास

Sat, 30 Nov 2024 02:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' का लेटेस्ट वीकएंड का वार काफी दिलचस्प होने जा रहा है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान शिल्पा शिरोडकर की क्लास लगाते नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 वीकएंड का वार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 18' घर के अंदर प्रतियोगियों के बीच बदलते समीकरण को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में सबसे चर्चित रिश्तों में से एक है शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा का रिश्ता। सिर्फ घरवाले ही नहीं, बल्कि जब भी कोई मेहमान घर में आता है, तो वो दोनों को रियलिटी चेक देते देखा जाता है। अब इस वीकएंड का वार में सलमान खान भी ऐसा ही करेंगे।

शिल्पा पर बरसेंगे सलमान खान

'बिग बॉस 18' को प्रसारित करने वाले चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने एक प्रोमो अपलोड किया है, जो इस वीकएंड का वार की एक झलक देता है। इसकी शुरुआत होस्ट सलमान खान के यह कहने से होती है, 'करण, बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है।' इस पर करण वीर मेहरा जवाब देते हैं कि उन्हें बुरा लगा। इस पर शिल्पा हस्तक्षेप करती हैं और कहती हैं, 'इस बहुत चीजें बुरी लगती हैं। हम बात भी करते हैं।' यह सुनकर सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। 

विज्ञापन



जवाब पर भड़का और गुस्सा 

सलमान खान गुस्से में आगे कहते हैं, 'आप दोनों एक रेस में हो, महान बनने की रेस में। देवी, देवता, और वास्तव में बिग बॉस का घर, घर एक मंदिर है।' सलमान खान करण से यह भी पूछेंगे कि क्या टाइम गॉड टास्क के दौरान शिल्पा के लिए दोस्ती ज्यादा महत्वपूर्ण थी या फिर ईशा को जीताना उनकी प्राथमिकता थी। प्रोमो से साफ होता है कि आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने जा रहा है। 

Akshay Kharodia: पत्नी से अलग हुए 'पांड्या स्टोर' फेम अभिनेता अक्षय खरोड़िया, बेटी के लिए कही ये बात

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 18'?

'बिग बॉस 18' के प्रोमो को चैनल ने कैप्शन दिया है, 'सलमान का होगा शिल्पा और करण वीर पर वार, जब गेम की रेस में रिश्ते जाएंगे हार। देखिए बिग बॉस 18, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार 9:30 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा ऑफिशयल पर।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Zoya Akhtar: 'स्पाइडरमैन' के साथ बैठी नजर आईं जोया अख्तर, लोग बोले- क्या यह 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें