अनन्या पांडे फिल्म इंडस्ट्री की उन कुछ स्टार किड्स में से एक हैं, जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या लगातार अपनी फिल्मों के जरिए खुद की पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। अभिनेत्री ने कुछ फिल्में करने के बाद अपना खुद का घर खरीदा और वहां रहने लगी हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने बताया कि कैसे परिवार से दूर अकेले रहने से उन्हें अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि अपने माता-पिता के साथ घर पर रहने से अक्सर उनकी उदासी और बढ़ जाती थी, क्योंकि वे अनजाने में ही उसमें योगदान देते थे।
अकेले रहने से आया साकारात्मक बदलाव
वी आर युवा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अनन्या ने अपने पिता चंकी पांडे से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कैसे अकेले रहने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने चंकी से कहा, "जब मैं आप सभी के साथ रहती थी, तो मुझे ऐसा लगता था कि जब मैं उदास होती थी, तो आप मेरी उदासी को और बढ़ा देते थे।"अनन्या पांडे ने आगे बताया कि अकेले रहने से उन्हें अपनी भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण पाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि अब कुछ भी उन्हें इतना प्रभावित नहीं करता। अब वह अपने विचारों के साथ थोड़ी सहज हो गई हैं। अपने अतीत को स्वीकारते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह अकेले रहने से घबराती थीं और बिना किसी साथी के सो भी नहीं पाती थी। हालांकि, अब वह अपनी खुद की संगत में काफी संतुष्ट महसूस करती है।
Ajay Vs Hrithik: 'आदिपुरुष' के बाद ओम राउत ने खेला बड़ा दांव! सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होंगे अजय और ऋतिक
मां की चिंताओं से और मुश्किल हो जाती थी चीजें
कॉल मी बे अभिनेत्री ने बताया कैसे उनकी मां की चिंता अक्सर चीजों को और मुश्किल कर देती थी। उन्होंने कहा कि जब उनकी माँ पूछती थीं, "क्या हुआ? क्या तुम ठीक हो?" इससे उनकी उदासी और बढ़ जाती थी। अनन्या ने आगे कहा कि कई बार, वह अपनी भावनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती थीं, जिससे उन्हें ज्यादा प्यार भी मिलता था। अभिनेत्री ने कहा, "घर पर रोते समय मैं थोड़ा-बहुत अभिनय भी करती थी।"
Priyanka Chopra: जब मां से दूर बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने गईं प्रियंका चोपड़ा, मधु चोपड़ा ने सुनाया ये किस्सा
अनन्या का वर्क फ्रंट
बात करें अनन्या के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल में ही नेटफ्लिक्स की फिल्म कंट्रोल में नजर आई हैं। इसके अलावा वो धर्मा प्रोडक्शन की चांद मेरा दिल में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने प्राइम वीडियो के दूसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इनके अलावा अनन्या, अक्षय कुमार और आर. माधवन के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की एक अनाम फिल्म में भी नजर आएंगी। वहीं, चंकी पांडे हाउसफुल 5 में अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आएंगे।
Nagarjuna Akkineni: नागा चैतन्य-शोभिता को नागार्जुन देंगे 2.5 करोड़ रुपये का उपहार, जल्द होने वाली है शादी