रजत दलाल से किए तीखे सवाल
बिग बॉस 18 में घर के सदस्य रजत दलाल को सवालों के लिए बुलाया गया। इस दौरान कन्फेशन रूम में करणवीर मेहरा और चाहत मौजूद थे। रजत दलाल पर लगे आरोपों के बारे में सौरभ द्विवेदी ने सवाल किए। इस पर रजत भी अपना पक्ष रखते नजर आए।
Pushpa 2: भंवर सिंह शेखावत को हाशिये पर धकेले जाने से फहद फासिल खफा, आगे कोई तेलुगु फिल्म न करने का फैसला
रजत दलाल पर लगा किडनैपिंग का आरोप
रजत दलाल से सवाल किया कि उन पर धारा 365 का मुकदमा किया गया। इस पर रजत दलाल ने कहा कि उनके पास क्या वजह थी किसी को किडनेप करने की। उन्होंने कहा कि न मैंने पैसे मांगे न मैंने कोई और धमकी दी। ऐसे में रजत दलाल ने कहा कि उनका वीडियो बनाया। रजत ने कहा जब कोई आपका नाम खराब करता है तो अच्छे से ही करता है। रजत ने कहा कि वे ढोलक नहीं हैं, जो बजा के चला जाएगा, देखों मैं इंसान हूं मूर्ति तो हूं नहीं। जो छेड़ेगा उसे समझना तो पड़ेगा।
Aamir Khan: रणबीर को बेहद पसंद है आमिर खान की ये फ्लॉप फिल्म, बोले- पहले मुझे लगा कि वो मेरी टांग खीच रहे हैं
फराह खान ने किए तजिंदर बग्गा से सवाल
इस बीच फराह खान को लेकर भी प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इसमें फराह खान तजिंदर बग्गा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। फराह खान ने कहा, बग्गा जी आज होगी फराह की अदालत। करणवीर के मामा पीएमओ में बाथरूम साफ करते होंगे। ये सही कमेंट है कि नहीं ये बताइए। फराह खान ने ईशा सिंह का नाम लेते हुए कहा, अगर ईशा ये कमेंट करण ने आप लोगों में से किसी के लिए भी बोला होता न तो पूरा घर नीचे आ गया होता। सिर्फ करण की बातें करण की बिचिंग से आप ऑब्सेस्ड हैं उसके लिए।