फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा और चुम दरांग को है प्यार? कही दिल की बात, फैंस बोले- 'ये तो ग्रीन फ्लैग है'

Mon, 16 Dec 2024 08:34 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण वीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते को लेकर वीकेंड के वार में कई बातें हुई हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर करणवीर और चुम की बात का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
करणवीर मेहरा-चुम दरांग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 में चुम दरांग और करण वीर मेहरा के रिश्ते को लेकर कई सारे सवाल किए गए कि वे दोनों एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को मानने से कतराते है। इस दौरान चुम ने कहा कि वे करण को पसंद करती हैं।
विज्ञापन

करण वीर मेहरा ने चुम के सामने रखी बात
इसके बाद चुम और करण वीर मेहरा ने आपस में बात की। इस दौरान चुम ने कहा कि वे भी करण को पसंद करती हैं। इस पर चुम ने कहा कि वे एक दूसरे को पसंद करते हैं। करण ने कहा, 'आपकी जैसी बहुत कम हैं दुनिया में और मेरे जैसे बहुत हैं। मुझे चुनने से पहले सोचिएगा। दो बार उनके पार्टनर ने सफर किया है, उनकी गलती के कारण। तो समझना, जैसे वो हैं वैसे ही बाहर रहेगा। इस बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं'।
 

फैंस ने करण वीर को बताया ग्रीन फ्लैग
फैंस ने करण वीर मेहरा को ग्रीन फ्लैग बताया है। चुम और करण की बात को फैंस ने बहुत पसंद किया है। चुम ने बात के बाद कहा कि जो भी होगा वो शो के बाद देखेंगे, इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।
विज्ञापन

ईशा और अविनाश को लेकर भी हो रही हैं बातें
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के रिश्ते को लेकर भी घर में बातें हुई हैं। इस दौरान अविनाश ने इस बात पर हामी भरी और ईशा से कहा कि जो भी वो सोचते हैं कह चुके हैं। वहीं, ईशा ने कहा कि वे जो सोचेंगी खुद कहेंगी। उनके बीच अच्छी दोस्ती है लेकिन ये प्यार तो नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें