शिकायतभरे अंदाज में किया सवाल
शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह ने मासूम, निशांत और पार सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है। मगर, हाल ही में शबाना आजमी ने इच्छा जताई है कि वे नसीरुद्दीन शाह के साथ परदे पर और फिल्में करने की ख्वाहिश रख रही हैं। उन्होंने शिकायती लहजे में सवाल किया है कि लोग उन दोनों को अब साथ में कास्ट क्यों नहीं कर रहे हैं'?
बेनेगल की फिल्म से किया डेब्यू
हाल ही में श्याम बेनेगल ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया। यहां शबाना, नसीरुद्दीन शाह और सभाना आजमी के साथ कई कलाकार शामिल हुए। शबाना आजमी ने श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनीं कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने डेब्यू की बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से किया। इसके अलावा वे उनकी द सीडलिंग, जुनून , मंडी, और हरी भरी जैसी चर्चित फिल्में नजर आईं।
अलग विषय पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर बेनेगल
श्याम बेनेगल की गिनती उन निर्देशकों में होती है, जिन्होंने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। श्याम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक गुरुदत्त के भतीजे हैं। श्याम बेनेगल की फिल्मों का विषय और उन्हें बनाने का अंदाज बेहद अलग और खास होता है। उनकी एक फिल्म है मुजीब, जिसने भारत ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश में भी सुर्खियां बटोरीं। यह फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान पर आधारित थी, जो बांग्लादेश के राष्ट्रपति भी थे। उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म ने बांग्लादेश में 2024 में तख्तापलट करवा दिया था और शेक हसीना को इस्तीफा देना पड़ा था।
Sonakshi Sinha: पार्क में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने की खूब मस्ती, दिखाई पत्नी की शरारतों की झलक