सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार में अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। ये लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई। इस शो में कम वोट मिलने के कारण एक सदस्य को घर से बेघर भी कर दिया गया।
करण वीर मेहरा
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
करण वीर मेहरा और चाहत पांडे की बात
वीकेंड के वार में हर बार की तरह सलमान खान को घरवालों की टांग खींचते देखा गया। उन्होंने चाहत पांडे से भी पूछा कि उनको कैसा पति चाहिए। इस पर चाहत ने करण वीर का नाम लिया। वीकेंड के वार पर सलमान खान चाहत से पूछते हैं, चाहत आप कैसा पति चाहती हैं। ऐसे में चाहत कहती हैं, करण वीर मेहरा जैसा फिट पति पसंद हैं। इसके बाद श्रुतिका कहती हैं मुझे लगता है चाहत को इसके ऊपर क्रश है। इस पर करण वीर मेहरा कहते हैं, 'चाहत मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं'।
Salman Khan Somy Ali: सोमी अली बोलीं- सलमान में दिलचस्पी नहीं, यह भी बताया- उनके बाद जिंदगी में कितने लोग आए
अविनाश मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
लड़ाई झगड़े पर बोले अविनाश
घर में एक टास्क के दौरान अविनाश और करण वीर मेहरा की जोरदार लड़ाई हो गई। इस लड़ाई को लेकर अविनाश ने लड़ाई को लेकर कहा कि लड़ाई होगी, बहस होगी, सब कुछ होगा। परिवार शामिल करेगा, दायरा तोड़ेगा, मैं आदमी तोड़ दूंगा। सामने कौन है मैं नहीं देखूंगा।
Celebs Death Threats: सलमान खान समेत इन सितारों पर मंडरा रहा जान का खतरा, मिलीं धमकियों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
हेमा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @hemasharma973
वीकेंड के वार में हुई ये खास बातें
'टाइम का तांडव' का एक राउंड आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विवियन डीसेना और रजत दलाल की तुलना करनी थी कि घर पर किसका नियंत्रण बेहतर है। कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी के घर में आने से घरवालों को मस्ती देखने को मिली। इस दौरान कृष्णा ने भी घरवालों को जलेबी बनाने के टास्क दिए।
हेमा शर्मा हुईं घर से बाहर
बिग बॉस 18 में जो घरवाले नॉमिनेटेड थे, उनमें तजिंदर पाल सिंह बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, ऐलिस कौशिक, श्रुतिका राज, हेमा शर्मा, करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर शामिल थे। इस शो में हेमा शर्मा का सफर आज रात खत्म हो गया क्योंकि दर्शकों से कम वोट मिलने के बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया।