सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग शो 17' की शुरुआत में मुनव्वर फारूकी शो जीतने वाले दावेदारों में से एक लग रहे थे। उनका गेम-प्लान भी सही जा रहा था। शो में उन्होंने दोस्त बनाए, वहीं कुछ प्रतिभागियों से लड़ाइयां भी कीं। गेम में बने रहने के लिए उन्होंने सभी गुणों का इस्तेमाल किया। बिग बॉस देखने वाले लोगों को मुनव्वर और मनारा की दोस्ती पसंद आ रही थी, लेकिन उनका खेल तब बिगड़ना शुरू हो गया जब बिग बॉस के मेकर्स ने वाइल्ड कार्ड के रूप में आयशा खान को घर में भेजा।
मुनव्वर ने मानी थी गलती
आयशा खान बिग बॉस के घर में मुनव्वर की गर्लफ्रेंड के रूप में आईं। घर में एंट्री लेते ही उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन को कठघरे में खड़ा किया और उन पर डबल-डेटिंग का आरोप लगाया। आयशा का कहना था कि वे घर में आने से पहले उन्हें डेट कर रहे थे न की नाजिला को। मुनव्वर ने खुद भी इस बात को कबूल किया कि घर में आने पहले उन्होंने आयशा से अपनी मोहब्बत का इजहार किया था, लेकिन नाजिला की याद उन्हें घर में आती हैं।
नाजिला ने साधा आयशा पर निशाना?
अब मुनव्वर फारूकी की पहली गर्लफ्रेंड नाजिला ने ट्वीट करके आयशा और मनारा चोपड़ा पर निशाना साधा है। नाजिला ने ट्वीट में लिखा है, 'कुछ महिलाएं होती हैं जो सच में दूसरी महिलाओं को सपोर्ट करती हैं, वहीं कुछ सिर्फ मर्दों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दूसरी महिला को सपोर्ट करने का दिखावा करती हैं।' नाजिला के इस ट्वीट के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि नाजिला ने इस ट्वीट के जरिए आयशा को टारगेट किया है। आयशा बिग बॉस में एंट्री से पहले ये दावा किया था कि वे शो में मुनव्वर से हिसाब लेने जा रही हैं। हालांकि अब वे मुनव्वर के साथ नजदीकियां बढाती नजर आ रही हैं।