शाहरुख खान की नेट वर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की फिल्म से करेंगे डेब्यू?
मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो स्टैन जल्द ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख की आगामी फिल्म के लिए मेकर्स ने उनसे संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें जवान के लिए अप्रोच किया गया है। यह खबर सामने आने के बाद स्टैन के फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल के ट्विटर हैंडल से यह खबर पोस्ट की गई है। हालांकि, इस खबर पर मेकर्स या फिर स्टैन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही, अब तक यह भी पता नहीं चल सका है कि स्टैन से फिल्म में एक्टिंग करेंगे या सिंगिंग।
Ayan Mukerji : ब्रह्मास्त्र पार्ट-2 पर अयान मुखर्जी का बड़ा बयान, बोले- दस साल और लगे तो कोई नहीं आएगा देखने
फैंस को जवान का इंतजार
गौरतलब है कि पठान की जबर्दस्त सफलता के बाद लोगों को शाहरुख खान की जवान का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में किंग खान के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे सुपरस्टार्स भी हैं। इसका निर्देशन तमिल फिल्मों के सुपरहिट डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। इससे पहले वह दलपति विजय के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। जवान को दो जून को रिलीज करने की तैयारी थी। हालांकि, अब ऐसी खबरें हैं कि फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।
Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें