दरअसल, बिग बॉस के घर की सुबह मॉर्निंग सॉन्ग के साथ होती है। गाना बजने के साथ ही सभी कंटेस्टेंट को शो में नाचते-गाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार शो में 15 साल पुरानी ये परंपरा को बिग बॉस तोड़ रहे हैं। ग्रैंड प्रीमियर के बाद घर में एंट्री लेते ही बिग बॉस ने निमरत कौर को कैप्टन बनाकर सभी को ड्यूटी और बैड देने जिम्मेदारी सौंप दी। लेकिन जब निमरत इस काम में सफल होती नहीं दिखीं, तो उन्हें बिग बॉस ने फटकार भी लगाई।
Bigg Boss 16: 15 साल की उम्र में जेल से यौन शोषण के आरोपों तक, कंट्रोवर्सी किंग कहे जाते हैं साजिद खान
वहीं, शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कंटेस्टेंट घर में अपने पहली सुबह वेकअप सॉन्ग के साथ करते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी वेकअप सॉन्ग होने वाला है। सभी कंटेस्टेंट के डांस खत्म करने के बाद बिग बॉस घोषणा करते हैं कि आज का वेकअप सॉन्ग शो का आखिरी वेकअप सॉन्ग था। इस घोषणा के बाद सभी कंटेस्टेंट काफी निराश भी जाते हैं, लेकिन इतने ही उन्हें एक टास्क दे दिया जाता है।
Bigg Boss 16: घरेलू हिंसा झेलने से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, जानें बिग बॉस में आने वाली इस अभिनेत्री के विवाद