'बिग बॉस 16' में टीवी की पॉपुलर बहू
कलर चैनल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें नए कंटेस्टेंट की जानकारी दी गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी की एक एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, जो खुद को देश की पॉपुलर बहू बता रही हैं। यानी 'बिग बॉस' के सीजन 16 में भी बहू के रूप में मशहूर एक एक्ट्रेस आने वाली हैं। वीडियो में बिग बॉस कहते हैं, 'सुना है आप कभी कोई बहस नहीं हारतीं।' इस पर वह कहती हैं, 'हिन्दुस्तान की चहेती बहू होने के साथ मैं एक लॉयर भी हूं। इस कॉम्बिनेशन के साथ कैसे हार सकती हूं।'
ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: शो के इस सीजन धमाल मचाएंगे ये कलाकार, सामने आई बिग बॉस 16 के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
इन दो सेलेब्स का नाम आया सामने
इससे पहले 'बिग बॉस' के दो और कंटेस्टेंट की झलक दिखाई गई थी। इन दोनों कंटेस्टेंट के चेहरे पर मास्क लगा था लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों को पहचान लिया। दावा किया जा रहा है कि एक्टर गौतम विज और एक्ट्रेस चांदनी शर्मा 'बिग बॉस 16' का हिस्सा होंगे।