फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: साजिद खान ने दिखाए तेवर तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- अब्दु को उनके साथ नहीं रहना चाहिए

Sun, 30 Oct 2022 10:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साजिद खान के रवैये पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स साजिद को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। नेशनल टीवी पर उनका यह व्यवहार लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड के दौरान साजिद खान गौतम विग पर जबरदस्त गुस्से में नजर आए। इस दौरान साजिद ने उन्हें बहुत कुछ बोल दिया। उनके इस तरह के व्यवहार पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब गौतम को एक सप्ताह के राशन को छोड़ने के बदले कप्तानी की ऑफर दिया गया। गौतम ने यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया। यह सब देखकर साजिद खान आगबबूला हो गए और उन्हें खूब भला बुरा कहने लगे।

विज्ञापन

Ram Setu Box Office Collection Day 6: 'राम सेतु' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा! छठे दिन कमाए इतने करोड़

सोशल मीडिया पर भड़के लोग
अब उनके इस तरह के रवैये पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स साजिद को जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साजिद खान लगातार गौतम विग के माता-पिता को गालियां दे रहे हैं। यह सही नहीं है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'साजिद खान गौतम विग को मां-बहन की गालियां दे रहा है। खुद तो खा खाकर गोलगप्पा हुआ जा रहा है, फिर भी इसको खाना चाहिए।' 
Thank God Box Office Collection: 'थैंक गॉड' को छुट्टी का भी नहीं मिला फायदा, रविवार को महज इतना रहा कलेक्शन
विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'साजिद का गौतम के प्रति ऐसा व्यवहार देखकर सोच रहा हूं कि अब्दु को उनकी संगत में नहीं रहना चाहिए। अब्दु, कृपया शिव और अन्य लोगों के साथ बैठें लेकिन उनके साथ नहीं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स भी साजिद पर अपनी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन कोई भी कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं हुआ था। सलमान खान ने घरवालों को इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि इस बार किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हो रहा है क्योंकि इस हफ्ते बिना राशन के सभी को यह सजा भुगतनी है।
Chiranjeevi: चिरंजीवी ने लिखा सामंथा के नाम दिल छू लेने वाला नोट, कहा- बहुत जल्द आप इस चुनौती को पार करेंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें