फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Gautam: अर्चना गौतम बोलीं- बच्चा बच्चा जानता है मेरा नाम, यूजर्स ने लगा दी क्लास

Fri, 17 Feb 2023 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्चना गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पांच फाइनलिस्ट में अर्चना ने जगह बनाई। हालांकि, वह बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गईं। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अर्चना गौतम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कहती नजर आ रही हैं, 'बच्च बच्चा मेरा नाम जानता है।' हालांकि, यूजर्स को अर्चना का ऐसा कहना पसंद नहीं आ रहा है। अर्चना के इस वीडियो पर यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
विज्ञापन

Hori Mein Song Out: गुलमोहर का 'होरी में' गाना रिलीज, रंगों में सराबोर नजर आया बत्रा परिवार

वीडियो में अर्चना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उनका नाम लेकर पुकारते हैं। इस पर अर्चना कहती हैं, 'अर्चना गौतम! मेरा नाम भी जानते हैं। बच्चा बच्चा मेरा नाम जानता है।' इसके बाद एक पैपराजी पूछता है, ' और भैया क्या चल रहा है?' इस पर अर्चना कहती हैं, 'बहुच अच्छा चल रहा है। आप बताइए कैसा चल रहा है?' इस पर लोग कहते हैं, 'क्या बात है तो अर्चना कहती हैं अच्छी बात है मस्त!'
विज्ञापन


पैपराजी अर्चना से पूछते हैं कि एमसी ने सैमड़ी किसको बोला था? इस पर अर्चना ने कहा, 'मुझे और प्रियंका को बोला था। वह ऐसे ही बोलता है। पर मेरा वाला ज्यादा फेमस है। मारते-मारते मोर बना दूंगी।' इसके बाद अर्चना गलत रास्ते पर चल पड़ती हैं तो पैपराजी उन्हें बताते हैं कि आप गलत रास्ते पर हैं। इस पर अर्चना कहती हैं कि 'मैं पहले थोड़ी आई हूं। पहली बार आई हूं।' अर्चना का यह व्यवहार यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

Urvashi Rishabh: उर्वशी ने ऋषभ पंत की सलामती के लिए मांगी दुआ, क्रिकेटर के लिए पहली बार बोली दिल की बात

यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इस पर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनका यह व्यवहार इन्हें ले डूबेगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सेल्फी लेने तक तो कोई आया नहीं है।' एक यूजर ने लिखा, 'यह उर्फी की बहन हैं।' इसके अलावा कुछ यूजर्स अर्चना को उनकी आवाज के लिए भी ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अर्चना के फैंस को उनका अंदाज पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, 'जो भी हो, ये ही असली अर्चू है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बेस्ट हो।'
Chandan K Anand: जब चंदन से की गई फेवर की मांग, कोऑर्डिनेटर की घिनौनी डिमांड सुन भाग खड़े हुए थे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें